जलजमाव की समस्या से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
विभिन्न मांगों को लेकर पहाड़पुर गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
जासं कमालपुर, (चंदौली) : जलनिकासी की समस्या से नाराज पहाड़पुर गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे।
ग्रामीणों का कहना रहा कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। सितंबर माह में लगातार बारिश होने के चलते लोगों के घरों में पानी भर गया। कई लोगों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। मकान गिरने से लोग जहां बेघर हो गए। वहीं खाद्यान्न नष्ट होने से भोजन के लाले पड़ गए हैं। लेकिन प्रशासनिक महकमा ने कोई सुधि नहीं ली। कहा सिवान अभी तक जलमग्न हैं। किसानों की दर्जनों एकड़ धान की फसल पूरी तरह से डूबी हुई है। इससे फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने भूपौली लिफ्ट कैनाल से निकली नहर का क्षतिग्रस्त छलका की मरम्मत के साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। मनीष सिंह, आलोक, दुíवजय सिंह, सुरेंद्र यादव, पंचम, केदारनाथ, गुड्डू, बद्री, जितेंद्र, मुलायम, विक्की, पंकज, रीशू, आनंद थे।