प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर निकाला जुलूस
प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी जोन का प्रभारी बनाए जाने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नगर में जुलूस निकाला। ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। साथ ही जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयों का वितरण किया। तत्पश्चात राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली): प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नगर में जुलूस निकाला। ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। साथ ही जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयों का वितरण किया। तत्पश्चात राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी व ज्योतिरादित्य ¨सधिया को पश्चिमी जोन का प्रभारी बनाए जाने से पूरे देश में कांग्रेसजनों में जबर्दस्त उत्साह है। इससे विपक्षियों में खलबली मच गई है। साथ ही वेणुगोपाल को संगठन प्रभारी व गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जबर्दस्त कामयाबी मिलेगी। शाहिद तौसिफ, बृजेश गुप्ता, शाहजमा खां, नंदगोपाल ¨सह, मेवालाल पटेल, नवीन पांडेय, संजय जायसवाल, दुर्गा जायसवाल, रंजीत जायसवाल, राजू बरनवाल आदि उपस्थित थे।