प्राथमिक विद्यालय के बच्चे कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से लोग घरों में कैद हैं। इस दौरान सभी स्कूल कालेज बंद हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। हालांकि शासन की मंशा के अनुसार प्राथमिक विद्यालय ड्योढ़ा के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अभिभावकों को जोड़ा गया है। प्रधानाध्यापक ़फैया•ा अहमद ने बताया कि बच्चों को घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।
जासं, चहनियां (चंदौली) : कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से लोग घरों में कैद हैं। इस दौरान सभी स्कूल, कालेज बंद हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। हालांकि शासन की मंशा के अनुसार प्राथमिक विद्यालय ड्योढ़ा के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अभिभावकों को जोड़ा गया है। प्रधानाध्यापक फैयाज अहमद ने बताया बच्चों को घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। ग्रुप में सभी अध्यापक प्रतिदिन हिदी, अंग्रेजी, गणित, हमारा परिवेश, संस्कृत तथा जनरल नॉलेज का ज्ञान बच्चों के साथ साझा कर रहे हैं। बच्चे प्रश्नों को हल करने के बाद उसकी फोटो ग्रुप में भेजते हैं, जिसे अध्यापकों द्वारा चेक किया जाता है और दिशा निर्देश दिया जाता है। ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे काफी रुचि ले रहे हैं। इस कार्य में विद्यालय के सहायक अध्यापक आशुतोष सिंह, सरोज यादव, रचना सिंह, शिक्षा मित्र प्रीतम मिश्रा व कामिनी तिवारी लगी हैं।