महिला ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला प्रधानों की नेतृत्व क्षमता व प्रबंधन पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम प्रधान और सदस्यों को सम्मानित किया गया। वास्तव में पूरी कार्यशाला में अधिकारियों ने खानापूर्ति ही की और दिलचस्प यह कि इसमें कई ऐसी प्रधानों को सम्मानित किया गया।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिला प्रधानों की नेतृत्व क्षमता व प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम प्रधान और सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कई ऐसी प्रधानों को सम्मान मिला जिन विभागीय कार्रवाई हुई। इसी चर्चा दिन भर रही।
पंचायती राज अधिनियम के तहत ब्लॉक की 41 महिला प्रधान व सदस्यों के लिए महिला सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार, बाल सुरक्षा, स्वयं सहायता समूह, सड़क, तालाब निर्माण एवं वित्तीय अधिकार आदि विषयों पर आठ फरवरी को तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान रानेपुर प्रतिमा ¨सह, चतुर्भुजपुर सुनीता यादव, कटसिल की मंजूलता, मनिहरा की मंजू यादव, जीयनपुर की राजमणि, रामपुर उर्फ करणपुर की चम्पा देवी, सेवखर की शांति देवी, अमड़ा की प्रतिमा, सरेहुआ की गीता देवी, दरियापुर की सरस्वती देवी, सकलडीहा की संगीता जायसवाल और टिमिलपुर कई सीता जायसवाल सहित महिला ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीओ पंचायत विजय लाल, एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय, मास्टर ट्रेनर जितेन्द्र ¨सह, अशोक राय, अशोक मौर्य सहित अन्य उपस्थित थे।