बढ़े दाम के कारण आलू की खेती प्रभावित
जागरण संवाददाता शिकारगंज (चंदौली) कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन का असर आलू की खेती
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 03:50 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 03:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिकारगंज (चंदौली) : कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन का असर आलू की खेती पर भी पड़ रहा है। आलू की बढ़ी कीमत के कारण बोआई का कार्य प्रभावित हो रहा है। बाजार में आलू के बीज के भाव में उछाल आने से किसान बोआई को लेकर परेशान हैं। फिरोजपुर के किसान बबलू मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में हर वर्ष बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है। लेकिन इस वर्ष आलू का बीज मंहगा होने के कारण किसान खेती नहीं कर रहे हैं। ऐसे में किसान गेहूं, चना, मटर आदि की खेती करने का मन बना रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें