पुलिस ने जरूरतमंदों में बांटा राशन, बचाव को किया जागरूक
लॉकडाउन के दौरान पुलिस जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी हुई है। कोतवाली पुलिस की ओर से मंगलवार को नगर में जरूरतमंदों में खाद्यान्न का वितरण किया गया। करीब 50 लोगों को चावल आटा आदि का वितरण किया गया। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आपदा की घड़ी में राहत सामग्री से ही जरूरतमंदों के घरों में चूल्हे जल रहे हैं।
जागरण संवाददाता, चंदौली : लॉकडाउन के दौरान पुलिस जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी हुई है। कोतवाली पुलिस की ओर से मंगलवार को नगर में जरूरतमंदों में खाद्यान्न का वितरण किया गया। करीब 50 लोगों को चावल, आटा आदि का वितरण किया गया। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आपदा की घड़ी में राहत सामग्री से ही जरूरतमंदों के घरों में चूल्हे जल रहे हैं।
कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने कहा, लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा नहीं रहेगा। पुलिस ने इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किया है। थाने में अन्नपूर्णा बैंक की स्थापना की गई है। यहां रोजाना कई क्विटल राशन इकट्ठा हो रहा है। वहीं लोग स्वेच्छा से खाद्यान्न खरीदने के लिए पैसे भी जमा करा रहे हैं। जरूरतमंद व्यक्ति तत्काल अनाज की कमी अथवा किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल फोन कर सूचित करे। हरसंभव मदद की जाएगी। बाहर से आने वालों मजदूरों को राहत पहुंचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। लोगों को रोककर खाना खिलाया जा रहा है। वहीं आराम करने के बाद वाहनों के घर भेजा जा रहा है। बताया कि लंच पैकेट का भी वितरण कराया जा रहा है। राह चलते लोगों को लंच पैकेट दिए जा रहे हैं। कोरोना को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी गलती के चलते दूसरों की जान जोखिम में कदापि न डालें।