Move to Jagran APP

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

जागरण संवाददाता, चंदौली : दैनिक जागरण के अभियान पौध लगाएं वृक्ष बचाएं के साथ लोगों का कारवां लगातार जुड़ता जा रहा है। जिले में हो रही बारिश से पौधरोपण अभियान को बल मिला है। लोगों में पौधरोपण करने का जज्बा बढ़ गया है। गुरुवार को जिले के कई स्थानों पर लोगों ने पौधरोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 08:20 PM (IST)
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

जागरण संवाददाता, चंदौली : दैनिक जागरण के अभियान पौध लगाएं वृक्ष बचाएं के साथ लोगों का कारवां लगातार जुड़ता जा रहा है। जिले में हो रही बारिश से पौधरोपण अभियान को बल मिला है। लोगों में पौधरोपण करने का जज्बा बढ़ गया है। गुरुवार को जिले के कई स्थानों पर लोगों ने पौधरोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता दी। मुख्यालय पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र में पौधरोपण कर पर्यावरण के संतुलित रखने का संकल्प लिया। वहीं शहाबगंज व बबुरी में भी लोगों ने पौधरोपण किया।

loksabha election banner

नगर स्थित 132 केवी के केंद्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। दसमें अधिकारियों संग कर्मचारियों ने 81 पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का लोगों में संदेश दिया। इस दौरान शीशम, सागौन सहित छायादार और फलदार पौधरोपित किए गए। इसमें एसडीओ जीपीएस अस्थाना, बटेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, ¨पटू कुमार, बजरंगी, कमालुद्दीन, रामनाथ यादव, संजय कुमार, लल्ली आदि उपस्थित थे। जागरण के अभियान की हुई सराहना

बबुरी के कैंब्रिज स्कूल में जागरण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। सभी ने इस अभियान की सराहना की। इसमें शिक्षकों ने छात्रों को पेड़ों की आवश्यकता के बारे में बताया। साथ ही छात्रों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने कहा पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। यह हम सभी को ¨चतित करने वाला है। हमें साल में कम से एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। साथ ही उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है। पेड़-पौधों से हमें जो मिलता है, शायद हम उसका ध्यान नहीं रखते। आज प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसका कारण है हरियाली की कमी है। शहरीकरण के दौर में कंक्रीट के जंगल उग रहे हैं। जो वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए खतरनाक है। इस दौरान प्रधानाचार्या सोना जायसवाल, संतोष ¨सह, गोपाल, संतोष आदि उपस्थित थे। पर्यावरण संतुलित रखना सबकी जिम्मेदारी

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का दायित्व सभी का है। यदि प्रत्येक व्यक्ति तीन वृक्ष की रक्षा अपने जीवन काल में करें तो पर्यावरण बेहतर बन जायेगा। यह बाते थाना परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शहाबगंज थानाध्यक्ष स्वामी प्रसाद ने कहीं। कहा वृक्ष जीवनदाता, मोक्षदाता है। छाया प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तीन-तीन पौध लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अनिल कुमार, रामदुलार, विश्वेर यादव, रविन्द्र राय, अनिल ¨सह, सदानंद यादव, इंद्रमणि, उमेश यादव, विमलेश वर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.