गड्ढों से भरा चकिया से पीडीडीयू का मार्ग
चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। कभी कभी तो उक्त गड्ढों में भारी वाहन फंस जाते हैं। इससे मार्ग पर जाम लग जाता है। लोगों की माने तो इन दिनों बड़े वाहनों के आवागमन के कारण मार्ग की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। कभी कभी तो उक्त गड्ढों में भारी वाहन फंस जाते हैं। इससे मार्ग पर जाम लग जाता है। लोगों की माने तो इन दिनों बड़े वाहनों के आवागमन के कारण मार्ग की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। मार्ग से बबुरी, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, इलिया सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों लोग रोज उक्त मार्ग से वाराणसी, मुगलसराय सहित जनपद मुख्यालय को जाते हैं। इसके अलावा इस मार्ग से होकर विदेशी सैलानी भी राजदरी-देवदरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने व घूमने जाते हैं। उन्हें भी आने जाने में काफी परेशानी होती है।