टेबल फैन के करेंट से पिपरी ग्राम प्रधान की मौत
धीना थाना के पिपरी गांव की ग्राम प्रधान सुमन राय उम्र 47 वर्षकी शुक्रवार के भोर में विद्युत करेंट लग जाने से मौत हो गयी।इनके मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुमन राय भैसा गांव की है बर्तमान में पिपरी ग्राम प्रधान है।गुरुवार की रात्रि में अपने घर मे सोई थी ।
जासं, कमालपुर (चंदौली) : धीना थाना के पिपरी गांव की ग्राम प्रधान सुमन राय (47) की शुक्रवार की भोर में करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही ग्रामीण प्रधान के दरवाजे पर पहुंच गए। क्षेत्रवासियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया।
भैसा निवासी सुमन राय वर्तमान में पिपरी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान थीं। गुरुवार की रात अपने कमरे में सोई थीं। शुक्रवार के भोर में पांच बजे नींद खुलने पर टेबल फैन को उठाकर दूसरी तरफ हटाने लगीं। पंखे में करेंट प्रवाहित था, जैसे ही उन्होंने पंखा उठाया वह उसकी में चिपक गई, किसी तरह हाथ छूटा तो जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं। घटना के बाद घर के लोग कमरे में पहुंच गए। ग्राम प्रधान को वाहन से कमालपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर क्षेत्रवासियों को मिलते ही लोग शोक संवेदना प्रकट करने वालों को तांता लग गया। लोग घटना पर अफसोस व्यक्त करते रहे। उनका कहना रहा ग्राम प्रधान काफी दयालु थीं। हर वक्त ग्रामीणों की समस्या से समाधान के लिए तत्पर रहती थीं। घटना को लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामीण सदमे में हैं। पुत्र-पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां उपस्थित सभी की आंखें नम हो गईं। मृत प्रधान का उनका अंतिम संस्कार जमानियां गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, अन्य गांवों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।