ेरेलवे बना बेसहारों का सहारा
आज दिनांक 30.3.2020 को आईआरसीटीसी गया के सहयोग से लगभग 400 व्यक्तियों को भोजन कराया गया।रेलवे सुरक्षा बल गया के अधिकारी व जवानों
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्थानीय जंक्शन पर सोमवार को आइआरसीटीसी गया के सहयोग से लगभग 400 व्यक्तियों को भोजन कराया गया। रेलवे सुरक्षा बल गया के अधिकारी व जवान, कामर्शियल विभाग की टीम, स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से सर्कुलेटिग एरिया गया जंक्शन, डेल्हा साइड सर्कुलेटिग एरिया में बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया। रेलवे स्टेशन से सटे स्थित रैन बसेरा में भी लोगों को भोजन कराया गया। मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन के सर्कुलेटिग एरिया में भी आइआरसीटीसी डीडीयू. द्वारा असहाय, दिव्यांग जरूरतमंद लोगों को कामर्शियल विभाग, रेलवे सुरक्षा बल तथा राज्य सरकार के सहयोग से भोजन का वितरण कराया गया। लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी गई।