विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया के ददरी मेले में घोड़ों को चुनौती देगा चंदौली का ‘पंचकल्याण’

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:54 PM (IST)

चंदौली के नौबतपुर गांव के पूर्व प्रधान अजय सिंह का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा 'पंचकल्याण' बलिया के प्रसिद्ध ददरी मेले ...और पढ़ें

ददरी मेले में घोड़ों को चुनौती देगा चंदौली का ‘पंचकल्याण’।

ददरी मेले में घोड़ों को चुनौती देगा चंदौली का ‘पंचकल्याण’।

HighLights

  1. चंदौली का मारवाड़ी घोड़ा 'पंचकल्याण' ददरी मेले में।

  2. पूर्व प्रधान अजय सिंह का घोड़ा, 1.5 लाख में खरीदा।

  3. अपनी फुर्ती और कद-काठी से बना रहा पहचान।

जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली)। नौबतपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अजय सिंह का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा ‘पंचकल्याण’ इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी आकर्षक कद-काठी, फुर्ती और नस्ल को लेकर पहचान बना रहा यह घोड़ा अब बलिया के प्रसिद्ध ददरी मेले में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार है।

ऐसे में इस बार ददरी मेले की घुड़दौड़ को लेकर चंदौली के घोड़ा प्रेमियों में भी खास उत्सुकता है। अजय सिंह करीब आठ महीने पहले बिहार के बरमपुर मेले से इस घोड़े के बच्चे को 1.50 लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। उस समय इसकी उम्र महज आठ महीने थी। अब यह 14 महीने का हो चुका है।

करीब 65 इंच ऊंचाई वाले इस घोड़े का नाम बेटू है, जबकि इसकी पहचान ‘पंचकल्याण’ के रूप में है। घोड़ों में पंचकल्याण को शुभ माना जाता है। मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की पहचान उनकी आकर्षक बनावट, मजबूत शरीर और फुर्ती के लिए होती है। अजय सिंह को उम्मीद है कि ददरी मेले में पंचकल्याण अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेगा।

घुड़दौड़ में उतरने के लिए घोड़े की शारीरिक क्षमता, फुर्ती और प्रशिक्षण महत्वपूर्ण होते हैं। इसके साथ ही उसकी देखभाल और नियमित अभ्यास में मालिक की मेहनत भी अहम भूमिका निभाती है। चंदौली की धरती पर पले-बढ़े इस घोड़े के ददरी मेले में पहुंचने की खबर से नौबतपुर सहित आसपास के गांवों में उत्साह है। ग्रामीण और घोड़ा प्रेमी प्रतियोगिता में इसके प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं। अब सभी की निगाहें बलिया के ददरी मेले पर टिकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।