नवनिर्माण के लिए की पदयात्रा, जनता में जगाई विकास की आस
?? ???? ??????? ?? ????????? ???????????? ??????? ???? ?? ?????? ?? ???? ????? ?????? ???????? ?? ?????? ?? ???? ?? ????? ? ???????? ???? ????? ??? ????? ?????? ??. ??????? ??? ?????? ?? ???????? ?? ???? ????? ??? ?? ?????? ???? ??? ????????? ???? ?????? ?????? ?? ????????????? ?? ???? ?? ???? ??? ?? ?????? ?????
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नव भारत निर्माण को प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू गांधी संकल्प पदयात्रा का बुधवार को जिले के सांसद व केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने दुलहीपुर से आगाज किया। शाम को तकरीबन पांच बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे मंत्री का कार्यकर्ताओं ने सड़क से लेकर मंच तक स्वागत किया। यात्रा शुभारंभ आदि औपचारिकताओं ने बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के लिए मंच संभाला तो केंद्र और प्रदेश सरकार सरकार की विकास योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। ट्रामा सेंटर और मेडिकल कालेज की स्वीकृति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद दिया, साथ ही रोडवेज स्टेशन, चंधासी में ओवरब्रिज निर्माण और सिचाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का वादा किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ पदयात्रा शुरू की।
सभा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने राजनीतिक हितों को देखते हुए नेहरू की बजाए गांधी उपनाम तो ले लिया, लेकिन गांधीजी के विचारों को आत्मसात नहीं किया। देश में गरीबों, महिलाओं, बेरोजगारों का सही मायने में किसी ने विकास किया तो भाजपा सरकार ने किया। कहा गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरक हैं। महात्मा गांधी किसी साधारण परिवार से नहीं थे। उस जमाने में उनका पानी का जहाज चलता था, लेकिन उन्होंने व्यापार की बजाए देश सेवा चुनीं और भारत को आजादी दिलाई। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह देश का जिस तरह से नेतृत्व कर रहे हैं वह अद्वितीय है। इसी माटी के लाल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस गए और राफेल विमानों पर ओम लिखकर उन्हें रवाना किया। कश्मीर से धारा 370 हटाना देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक फैसला है। जनपद और लोक सभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा सिचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, शानदार रोडवेज स्टेशन और चंधासी में ओवरब्रिज निर्माण की पहल की जाएगी। विधायक साधना सिंह ने कहा जनपद और विधानसभा क्षेत्र का काफी विकास हुआ है, जो संभावनाएं हैं उन्हें भी पूरा कराने का प्रयास जारी है। कैबिनेट मंत्री मंच से उतरते ही कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा के तय रूट पर निकल गए। प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष दर्शना सिंह, जितेंद्र पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह, हरिवंश उपाध्याय, अखिल सिंह, संतोष खरवार, अनिल तिवारी, शिवशंकर पटेल, रविद्र गोंड आदि थे। संचालन राघवेंद्र सिंह ने किया।