ओवरलोड ट्रक धंसने से बढ़ी परेशानी
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) सकलडीहा-चहनियां मार्ग पर शनिवार को पपौरा गांव के स
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा-चहनियां मार्ग पर शनिवार को पपौरा गांव के समीप ओवरलोड ट्रक धंसने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह से लेकर शाम तक आमजन को जाम के झाम से जूझना पड़ा। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सकलडीहा से सैदपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। केंद्रीय मंत्री व सांसद के सख्त निर्देश के बाद भी जिला प्रशासन ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लगा पा रहा है। यही नहीं लोनिवि के अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। सीओ भवनेश चिकारा ने कहा ट्रकों के गड्ढे में फंसने से जाम लग गया। ओवरलोड के संचालन पर रोक लगाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें