मैदानी इलाकों में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़े
जागरण संवाददाता चंदौली किसान विकास मंच का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम नवनीत सिंह चहल से
जागरण संवाददाता, चंदौली : किसान विकास मंच का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम नवनीत सिंह चहल से मिला। मैदानी इलाकों में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की। इसके बाद डिप्टी आरएमओ से मिलकर शहाबगंज क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए धान क्रय का ब्योरा मांगा। डिप्टी आरएमओं ने चार दिन में ब्योरा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जैराम सिंह और भूपेंद्र प्रताप ने कहा प्रशासन ने पहाड़ी इलाके में कई धान क्रय केंद्र खोले हैं। ऐसे केंद्रों पर बड़े व्यापारियों का धान पिछले दरवाजे से खरीदने की योजना है। इसी के चलते मैदानी क्षेत्र के किसानों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। मैदानी इलाके में अधिक से अधिक क्रय केंद्र खोले जाएं। ताकि किसानों को सहूलियत हो। मेजर साहब, रामअवध सिंह, रमेश पांडेय, लक्ष्मण सिंह, सतीश चौहान, संजय सिंह रहे।