जमानियां में नो एंट्री चंदौली में मीलों जाम
जमानिया की नो इंट्री उसके बाद वाहनों में आई तकनीकि खराबी के कारण बीते 24 घंटे से सैयदराजा जमानिया मार्ग एनएच-97 पर लगभग 16 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। इससे उक्त मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक तो परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। जो जाम में फंसने के कारण अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। अंत में जाम खुलने का इंतजार करते करते घर को वापस चले गए। वहीं जाम कब तक खुलेगा इसका कोई ठीकाना नहीं है।
कंदवा/बरहनी (चंदौली) : जमानियां में नो एंट्री के कारण चंदौली में मीलों जाम लग गया। एनएच 97 की रफ्तार थमने के बावजूद भी जिम्मेदारों की तंद्रा नहीं टूटी। जाम में फंसे लोग मदद की आस में परेशान रहे लेकिन घंटों बाद भी कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में जाम का दायरा 18 किलोमीटर तक जा पहुंचा। ट्रकों का रोड पर रेला लगने के बाद कुछ गाड़ियों में आई तकनीकी खराबी ट्रैफिक व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। सबसे ज्यादा व्याकुल स्कूल बसों में बैठे बच्चे नजर आए, जिनकी गाड़ियां बमुश्किल पग भर पा रहीं थीं।
सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर विगत तीन माह से नो एंट्री लागू है। इस दौरान किसी वाहन में तकनीकि खराबी आई तो समझिए कि भगवान ही मालिक होंगे। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 97 सैयदराजा-जमानियां रोजाना पांच से सात किलो मीटर जाम लगा रहता है। बुधवार की अलसुबह पांच बजे नो इंट्री के लगते ही उक्त मार्ग पर पहले से लगे जाम में वृद्धि हो गई। तीन अलग अलग स्थानों पर ट्रकों के खराब होने से जाम ने विकराल रुप धारण कर लिया। गुरुवार को जाम जमानियां से लेकर जेवरियाबाद लगभग 18 किलोमीटर तक बढ़ गया। मार्ग पर लगे जाम के कारण स्कूली बच्चों, एंबुलेंस सहित राहगिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की निगरानी कमजोर होने के कारण बाइकर्स एवं छोटे वाहन चालकों की जल्दबाजी के कारण ट्रैफिक ठहर जा रहा था। बुधवार की देर रात नौ बजे जब नो इंट्री हटी तो कुछ ऐसा ही हुआ कि एक से दो किलो का जाम छूटा और फिर से जाम विकराल हो गया। चंद मिनट की दूरी तय करने में घंटों लगे
सैयदराजा जमानिया मार्ग पर लगे जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन चालक ¨लक मार्गों से होकर अपने गंतव्य को निकले परंतु उन्हें कहीं जर्जर सड़क तो कहीं लंबी दूरी तय कर पहुंचना पड़ा। ट्रक वाले तो कहीं भी रोड पर रात गुजारने के आदती होते है, लग्जरी वाहन वालों को रोड पर रात बिताना अखर गया।