Move to Jagran APP

गांवों की पगडंडियों से देश की शीर्ष राजनीति में पहुंचे नेताजी

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय के के लोहिया भवन शुक्रवार को समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 11:43 PM (IST)
गांवों की पगडंडियों से देश की शीर्ष राजनीति में पहुंचे नेताजी
गांवों की पगडंडियों से देश की शीर्ष राजनीति में पहुंचे नेताजी

जासं, चंदौली : समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय के लोहिया भवन में शुक्रवार को समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। मिष्ठान वितरण किया गया। उनकी दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षों को याद किया।

loksabha election banner

निवर्तमान जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने कहा नेताजी गरीब किसान परिवार में जन्मे। सैफई इटावा के गांव की पगडंडियों से होते हुए देश की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचे। उन्होंने हमेशा अपने सामाजिक व राजनीतिक जीवन में असहाय, किसानों, गरीबों, मजदूरों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की हित की लड़ाई लड़ी व उनकी आवाज को बुलंद किया। कठिन परिस्थितियों में भी अपनी नीतियों, सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। कहा आज के परिवेश में देश व प्रदेश का जो माहौल है उसमें समाज का हर वर्ग परेशान है। मौजूदा सरकार विकास का एजेंडा छोड़कर नफरत की बात कह रही। देश में इमरजेंसी जैसा माहौल उत्पन्न हो रहा है। गंगा जमुना तहजीब को भी मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। नेताजी के जन्मदिन पर युवाओं को संकल्प लेने की जरूरत है। राम सिंह चौहान, रामजन्म यादव, सेचन यादव, डा. वीरेंद्र बिद, संतोष यादव, चन्द्रभानु यादव, दिलीप पासवान, रमेश यादव, प्रदीप यादव, धीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। सकलडीहा सपा कार्यालय में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन मनाया गया। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। चकिया नगर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं। पीडीडीयू नगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटा। ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि गरीबों, मजलूमों, मजदूरों, किसानों के मसीहा कहे जाने वाले नेताजी अपने बल पर पार्टी को खड़ा कर देश के दिग्गज नेताओं को मात देने का काम किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव समेत अनेक लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.