Move to Jagran APP

सांसद ने जनपद का किया चहुंमुखी विकास

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांड

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 07:09 PM (IST)
सांसद ने जनपद का किया चहुंमुखी विकास
सांसद ने जनपद का किया चहुंमुखी विकास

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के 63 वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने केक काटकर उन्हें बधाई दी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। कहा कि पंडित कमलपति त्रिपाठी के बाद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने जनपद का चहुंमुखी विकास किया है। डा. अजय गुप्ता, रमाशंकर खरवार आदि उपस्थित थे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन मनाया गया। श्यामलाल वर्मन के आवास पर भाजपा धानापुर पश्चिमी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में मधुवन गांव की वनवासी बस्ती में फल वितरण कर डा. महेन्द्र नाथ पांडेय का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह , राम सुंदर चौहान, भानू सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.