Move to Jagran APP

पदयात्रा में जन समस्याओं से रूबरू हुए मंत्री व कार्यकर्ता

???????? ????? ?? ?????? ?? ??? ?????? ?? ???????? ?????? ??. ?????????? ?????? ?? ??र्????????? ?? ??? ???????? ?? ????? ?????? ???????? ???? ??? ?????? ??? ?? ??? ?????? ?? ?? ???????? ? ??????????? ?? ????? ?? ????? ???? ????? ??????? ??? ???? ???? ????? ?? ????? ??????? ?? ???? ????? ??????? ????? ??? ?? ??

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:21 AM (IST)
पदयात्रा में जन समस्याओं से रूबरू हुए मंत्री व कार्यकर्ता

जासं, पीडीडीयू नगर, (चंदौली) : चहुंमुखी विकास के संकल्प के साथ बुधवार को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ दुलहीपुर से गांधी संकल्प पदयात्रा शुरू की। यात्रा कुछ ही दूर पहुंची थी कि मंत्रीजी व कार्यकर्ताओं को हकीकत का सामना करना पड़ा। सतपोखरी में गंदे पानी, कीचड़ से गुजरे नेताओं के जूते-चप्पल, पायजामे कीचड़ में सन गए। यहां से केंद्रीय मंत्री गाड़ी से आगे के लिए रवाना हुए। दुलहीपुर से जीटी रोड पर भाजपा नेताओं का डीजे पर शोर गूंजता रहा। जो सतपोखरी से यादव चौराहा होते हुए शिवाला मंदिर, मंवईं, अमोधपुर नई बस्ती, अलीनगर से देर रात महेवा गांव पहुंची। यहां रात्रि विश्राम हुआ। गुरुवार को संकल्प यात्रा दुधारी, मनराजपुर, मरूई, धारूपुर, बरठी, परेवा, नौबतपुर, मानिकपुर तक जाएगी।

loksabha election banner

करीब पौने दो घंटे दुलहीपुर में देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने 4.55 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने देश में हो रहे तेजी से विकास के साथ जिले के विकास को भी जोड़ा। सवा छह बजे वे कार्यकर्ताओं संग जीटी रोड की उत्तरी पटरी से हाथ में तिरंगा लिए पैदल निकले। अंधेरा होने के कारण कार्यकर्ताओं ने जहां मोबाइल की रोशनी से रास्ता दिखाया वहीं यादव चौराहे से जैसे ही यात्रा सतपोखरी की ओर मुड़ी सबका मूड खराब हो गया। रास्ते पर बिछा पत्थर चौका जगह-जगह उखड़ा था तो ऊंची नीचे सड़क पर कार्यकर्ता ठोकर खाते आगे बढ़ते जा रहे थे। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था, लेकिन करीब आधा किमी सड़क पर गंदा पानी, कीचड़ ने सबके कपड़े लथपथ कर दिए। तेजी से चल रही यात्रा में कार्यकर्ता पसीने से लथपथ हो गए। सतपोखरी में एक बिल्डिग मैटेरियल की दुकान के पास कार्यकर्ताओं ने गाड़ी मंगा अपने नेता को बैठा दिया और यात्रा आगे बढ़ती गई। अपने नेता के गाड़ी में बैठते ही कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी गाड़ी में सवार हो लिए। हालांकि निष्ठावान पदयात्रा में तिरंगा व भाजपा का झंडा लिए आगे बढ़ते रहे और देर रात महेवा में विश्राम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.