मेडिकल कालेज और बस स्टेशन का सपना होगा पूरा
सैयदराजा विजय लक्ष्य किसान मोर्चा सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार की देर शाम 5 बजे सैयदराजा रामलीला मैदान में संपन्न हुआ जिसमे उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वह चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी देश व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है केंद्र व राज्य में कुशल नेतृत्व के साथ सरकार चल रही है
जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा की ओर से रविवार को सैयदराजा रामलीला मैदान में विजय लक्ष्य किसान मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा केंद्र में मोदी सरकार बने इसका समर्थन चाहिए। 24 अप्रैल को उनके नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव मौर्य व डिप्टी सीएम बड़े नेता साथ रहेंगे।
कहा कि जिले में बस स्टेशन से लेकर मेडिकल कॉलेज बनाने का सपना जनता के सहयोग से पूरा करना है। जिले में आठ- आठ ओवर ब्रिजों पर काम चल रहा। केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने कहा जो सेना का जवान 55 डिग्री तापमान में भी देश की हर जाति धर्म की सेवा करता है देश के लिए जीता मरता है उनके ऊपर भी विश्वास न करना विपक्ष की बहुत बड़ी भूल है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा पुलवामा, पुरी की घटना के बाद जो जवाब देकर साबित कर दिया गया कि मोदी जी का सीना 56 इंच का नहीं 112 इंच का है। इस दौरान घोरावल के विधायक अनिल मौर्या, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह, राज किशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजेश सिंह,सत्य प्रकाश गुप्ता, शिवशंकर पटेल, रमेश जायसवाल, संचालन किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पप्पू ने किया।