पीडीडीयू में रिवर्सिबल लाइन पर एक साथ होंगे तीन विभागों के अनुरक्षण कार्य, डीआरएम ने परखी व्यवस्था
डीआरएम उदय सिंह मीना ने चंदौली मझवार से कर्मनाशा तक रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने रिवर्सिबल लाइन पर तीन विभागों ...और पढ़ें

पीडीडीयू में रिवर्सिबल लाइन पर तीन विभागों के संयुक्त अनुरक्षण कार्य, डीआरएम ने परखी व्यवस्था।
HighLights
डीआरएम ने चंदौली मझवार से कर्मनाशा तक निरीक्षण किया।
रिवर्सिबल लाइन पर संयुक्त अनुरक्षण कार्यों की प्रगति जांची।
सुरक्षा मानकों और विभागीय तालमेल पर विशेष जोर दिया।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। रेलखंड पर अनुरक्षण कार्यों में समय की बचत और विभागीय समन्वय से कार्यों को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रविवार को चंदौली मझवार से कर्मनाशा तक रेलखंड का निरीक्षण किया।
इस दौरान रिवर्सिबल लाइन पर एक ही निर्धारित समयावधि में तीन विभागों की ओर से किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों की प्रगति परखी। साथ ही कार्यस्थलों पर संरक्षा इंतजाम और विभागों के बीच तालमेल की स्थिति देखी।रिवर्सिबल लाइन पर इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार और विद्युत कर्षण वितरण विभाग की टीमें एक साथ अपने-अपने अनुरक्षण कार्य कर रही हैं।
इससे अलग-अलग विभागों के लिए बार-बार परिचालन से समय लेने की जरूरत नहीं पड़ती। उपलब्ध समय का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ कार्यों को पूरा करने में भी तेजी आती है। डीआरएम ने इस व्यवस्था का जायजा लेते हुए कार्यों के दौरान संरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम सैयदराजा स्टेशन पहुंचे। यहां स्टेशन की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और ट्रेन परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद सैयदराजा से कर्मनाशा तक ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान रेलपथ की स्थिति, रखरखाव और अनुरक्षण कार्यों की हकीकत जानी।
रास्ते में उन्होंने गैंगमेट और ट्रैक अनुरक्षण कर्मचारियों से बातचीत कर नियमित रखरखाव के कार्यों और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली। कर्मनाशा स्टेशन की सीमा में प्वाइंट के पास चल रहे रेल बदलने के कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति के साथ संरक्षा इंतजामों को परखा। निरीक्षण में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।