लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 21वां स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता चंदौली लोक जन शक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में र
जागरण संवाददाता, चंदौली : लोक जन शक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को पार्टी का 21वां स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा प्रदेश की राजधानी व अन्य सभी जिलों में स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा लगवाई जाए। उन्होंने बाबा साहब डाक्टर भीम राव आंबेडकर की तरह दूसरे आंबेडकर के रूप में गरीबों, अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए तमाम कार्य किए हैं। वे सभी वर्गों के नेता रहे। नई दिल्ली में 12 जनपथ मार्ग का नामकरण उनके नाम पर किया जाए। उन्होंने भारत सरकार में नौ बार मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनके कार्यकाल में किए गए सेवाभाव व कर्तव्य पर कभी कोई सवाल नहीं उठा। जिलाध्यक्ष रामबचन पासवान, रामदुलारे जायसवाल, रामजी पासवान, रामपति मौर्य, रामपाल यादव, संजय पासवान, गीता पासी, मनोरमा, रामवकवल आदि मौजूद थे।