चंदौली में बंद रेस्टोरेंट में चल रहा था शराब तस्करी का खेल, 33 आरोपित गिरफ्तार
चंदौली के एक बंद रेस्टोरेंट में चल रहे बड़े शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर ...और पढ़ें

चंदौली में बंद रेस्टोरेंट से बिहार भेजी जा रही थी अवैध शराब, 33 तस्कर गिरफ्तार।
HighLights
बंद रेस्टोरेंट में चल रहा था शराब तस्करी का खेल।
पुलिस ने 15 पुरुष, 18 महिलाओं सहित 33 आरोपित किए गिरफ्तार।
520.7 लीटर अवैध शराब, नकदी और चार वाहन जब्त।
जागरण संवाददाता, चंदौली। नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित बंद रेस्टोरेंट में शराब तस्करी का बड़ा खेल चल रहा था। यहां से शराब की खेप तैयार कर बिहार भेजी जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 15 पुरुष और 18 महिलाओं सहित कुल 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से 520.7 लीटर अवैध शराब, 37,690 रुपये नकद और चार वाहन बरामद किए गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने बताया कि सकलडीहा तिराहे पर जांच के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति गिर गया, जबकि चालक मौके से भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिहार के वैशाली निवासी सुमंत कुमार के रूप में हुई। उसके बैग से अवैध शराब मिली। पूछताछ में उसने बताया कि नगर के बंद रेस्टोरेंट में शराब रखी गई है।
इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की तो वहां महिला और पुरुष शराब की खेप तैयार करते मिले। पुलिस के अनुसार, शराब को टेंपो और बाइक से लाया जाता था। इसके बाद बोतलों को अखबार में लपेटकर पारदर्शी टेप से बांधा जाता था। पुरुष बैग और विशेष कपड़ों में, जबकि महिलाएं पर्स, सूटकेस, कपड़ों की आस्तीन और थैलों में शराब छिपाकर ले जाती थीं।
यात्री ट्रेनों, बसों, टेंपो और दोपहिया वाहनों से शराब बिहार पहुंचाई जाती थी, जहां उसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। मौके से सिग्नेचर, रायल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, आफ्टर डार्क, मैकडावल सहित विभिन्न ब्रांडों की 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच मिले। पुलिस ने एक टेंपो, दो बाइक और एक मोपेड भी जब्त की है। मामले में चंदौली कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार पुरुष आरोपित
रोहित कुमार निवासी बसिला, चंदौली; धर्मेंद्र कुमार निवासी नवाडीह, रोहतास (बिहार); धर्मेंद्र निवासी फगुइया, चंदौली; सन्नी गुप्ता निवासी दिघवट, चंदौली; चंद्रप्रकाश निवासी दुबहड़ा, पटना; शंकर चौहान निवासी सब्बलपुर, नालंदा; श्रीनिवास पासवान निवासी बनारसिया, सासाराम; अखिलेश कुमार निवासी बहारमपुर, वैशाली; लालबाबू महतो निवासी गुलमुहिया चक सब्बलपुर, पटना; सुरेंद्र कुमार यादव निवासी बहारमपुर, वैशाली; राधेकिशुन राय निवासी जफराबाद, वैशाली; मनजय कुमार निवासी बहारमपुर, वैशाली; मुकेश महतो निवासी गुलमरिया चक सब्बलपुर, पटना; राजकुमार राय निवासी सनसतपुर, वैशाली और सुमंत कुमार निवासी तैयोपुर, वैशाली।
गिरफ्तार महिला आरोपित
शैला देवी निवासी पटना सिटी; सविता देवी निवासी सिगौड़ी; सुनीता देवी निवासी मारसलमी; रेनू देवी निवासी चंडी, नालंदा; बेबी देवी निवासी कुशरूपुर; ज्योति देवी निवासी महनार, वैशाली; रिंकू देवी निवासी फतुहा; सरिता देवी निवासी बाइपास; मोनी निवासी टुंगी, गया; मिंटू देवी निवासी हुलासगंज, जहानाबाद; सुलोचना देवी निवासी नगरनौसा; मीना देवी निवासी मारसलमी; रेखा देवी निवासी वजीरगंज, गया; जासो देवी निवासी चौक; शीला देवी निवासी जमालपुर; मुस्कान निवासी भरथरी; सुनैना देवी निवासी ककोर, जहानाबाद और निभा देवी निवासी अकोड़ीटोला, रोहतास।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।