जिले में 112 गांव व मोहल्ले हॉटस्पॉट
कृषि प्रधान जनपद में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। जिले में वर्तमान में 112 हॉटस्पाट हैं। इसके चलते जिदगी घरों में कैद हो गई है। वहीं रोजी-रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। मनरेगा समेत अन्य गतिविधियां ठप होने से गरीबों को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
जागरण संवाददाता, चंदौली : कृषि प्रधान जनपद में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। जिले में वर्तमान में 112 हॉटस्पॉट हैं। इसके चलते जिदगी घरों में कैद हो गई है। वहीं रोजी-रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। मनरेगा समेत अन्य गतिविधियां ठप होने से गरीबों को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
जिले में अब तक कोरोना के 303 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 412 सक्रिय केस हैं। जबकि 157 लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन एहतियात के तौर पर संबंधित गांवों व मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए बांस-बल्ली के जरिए बैरिकेडिग कराकर सील कर दे रहा है। जिले में फिलहाल 112 हॉटस्पाट बने हैं। इन इलाकों में सभी प्रकार के कार्य ठप हो गए हैं। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं मनरेगा समेत समस्त व्यापारिक गतिविधियां बंद हो गई हैं। इससे जनजीवन थम गया है। सबसे अधिक परेशानी गरीबों को झेलनी पड़ रही है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों की घर-गृहस्थी दिहाड़ी मजदूरी के भरोसे ही चलती है। रोज कमाना रोज खाना, यही इनकी नीयति है। 14 दिनों के लिए हॉटस्पॉट होने के बाद इनके समक्ष अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती तादाद की वजह से जनपदवासी भी सशंकित हैं। दरअसल कोरोना ने प्रदेश में सबसे अंत में धान के कटोरे में दस्तक दिया। लेकिन मुंबई से आए युवक के चलते जिले में संक्रमण फैला। अब हालात दिनों दिन बेकाबू होते जा रहे हैं। प्रवासियों के साथ ही जनपदवासियों में भी संक्रमण फैल रहा है। इससे जिला प्रशासन की भी चिता बढ़ती जा रही है।
91 गांव-मोहल्ले हॉटस्पॉट से हुए मुक्त
जिले में कुल 203 गांव-मोहल्ले हॉटस्पाट बने थे। इसमें 14 दिन की मियाद पूरी होने के बाद 91 गांव हॉटस्पाट से मुक्त हो गए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का गांव बिसौरी करीब एक माह से अधिक समय तक हॉटस्पॉट बना रहा। वहीं शहाबगंज ब्लाक का मनकपड़ा गांव दोबारा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां मुंबई से आया युवक एक बार स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद दोबारा संक्रमित हो गया।