श्रमदान दिवस पर जल संचयन अभियान का शुभारंभ
श्रमदान दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद में जलसंचयन अभियान का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जगदीशसराय हिनौता गांव में फावड़ा चलाकर तालाब की खोदाई कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से जलसंरक्षण की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक तालाबों व जलस्त्रोतों की खोदाई कराने पर बल दिया। इस दौरान जिले में 23
जागरण संवाददाता, चंदौली : श्रमदान दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद में जलसंचयन अभियान का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जगदीशसराय हिनौता गांव में फावड़ा चलाकर तालाब की खोदाई कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से जलसंरक्षण की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक तालाबों व जलस्त्रोतों की खोदाई कराने पर बल दिया। जिले में 23848 मजदूरों ने बिना मजदूरी के योगदान दिया। अधिकारियों के साथ ही 200 आम नागरिकों ने भी सहभागिता की।
जनपद में श्रमदान दिवस के अवसर पर तालाबों की खोदाई के साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए लोगों ने फावड़ा चलाया। जिले में करीब ढाई सौ तालाबों की खोदाई का काम जारी है। अन्य विकास कार्य भी कराए गए। जिलाधिकारी ने मुख्यालय से सटे जगदीश सराय हिनौता गांव में तालाब की खोदाई कार्य का आगाज किया। कहा तालाब व जलस्त्रोतों के संरक्षण के अभाव में भूजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। तालाबों के संरक्षण की योजना बनाई गई है। जिले में 320 तालाबों की खोदाई व सुंदरीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 255 की खोदाई का काम फिलहाल जारी है। वहीं पौधरोपण के लिए 345 स्थानों पर गड्ढों की खोदाई हो चुकी है। जबकि 222 स्थानों पर खोदाई का कार्य आरंभ किया गया है। किसान तालाबों के संरक्षण के साथ ही खेतों की मेड़बंदी व समतलीकरण कर बारिश के पानी का संचय करें। इससे खेतों में पानी की कमी नहीं होगी। वहीं भूजल स्तर में भी सुधार होगा। मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप