केसरिया गमछा, टोपी लगा निकाली भाजपा कमल संदेश यात्रा
संसदीय क्षेत्र के चोलापुर, अजगरा वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग निकली भाजपा की कमल संदेश यात्रा चहनियां होते हुए सकलडीहा से जिला मुख्यालय पर पहुंची। 77 किमी बुलेट बाइक चलाते हुए वे मंडी समिति पहुंचे।
जागरण संवाददाता, चंदौली : संसदीय क्षेत्र के चोलापुर, अजगरा वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग निकली भाजपा की कमल संदेश यात्रा चहनियां होते हुए सकलडीहा से जिला मुख्यालय पर पहुंची। 77 किमी बुलेट बाइक चलाते हुए वे मंडी समिति पहुंचे। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर पार्टी मुखिया से रहा नहीं गया। मंच पर खड़े होकर बोले, इसी जोश के बूते लोकसभा चुनाव में पार्टी 80 सीटें जीतेगी। संक्षिप्त संबोधन के बाद वे मंडी समिति से जुलूस संग सैयदराजा गए। वहां स्वागत समारोह के बाद संदेश यात्रा पीडीडीयू नगर में संपन्न हुई।
जुलूस में चल रहे युवा पार्टी ¨जदाबाद संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय नेताओं की जय जयकार कर रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने रोककर जुलूस का स्वागत किया, इस दौरान युवा सड़क पर उतरकर नाचते गाते आगे बढ़े। जुलूस की शक्ल और नारेबाजी ऐसी कि मानों छात्रसंघ का चुनाव चल रहा हो। बाइकों का फर्राटा भरना, उस पर खड़े होकर युवाओं का करतब, सिर पर सेहरा तो केसरिया पगड़ी, टोपी, गमछा बांधे झंडे के साथ युवा आगे बढ़ रहे थे। भीड़ की वजह से जगह-जगह जाम लग गया। यात्रा का राज्य मंत्री अनिल राजभर ने स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया वे इस जोश को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखें। पीडीडीयू नगर की विधायक साधना ¨सह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप ¨सह, अनिल ¨सह, डा. केएन पांडेय, जितेंद्र पांडेय, शशिशंकर ¨सह, शिवराज ¨सह, रवींद्र गोंड, रमेश जायसवाल, बीना तिवारी, किरन शर्मा, राम चरित्र पांडेय, रमेश जायसवाल, उदय प्रताप ¨सह पप्पू, राधव ¨सह, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कालेज प्रांगण से सुबह 11 बजे सैयदराजा विधायक सुशील ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर संदेश यात्रा को रवाना किया। स्वयं बाइक पर सवार होकर कार्यकर्ताओं सग कमालपुर, जनौली, रैथा, धीना, डिग्घी होते हुए सैयदराजा तक पहुंचे। रैली में हर बूथ से 10 यूथ अपनी बाइकों के साथ शामिल हुए थे। सुशील ¨सह जनौली, राजेश ¨सह, डा. फेकू मौर्य, पप्पू तिवारी, रमेश राय, रामजी तिवारी, श्रीराम, टप्पू ¨सह, दीनानाथ ¨सह, अभय ¨सह, केडी ¨सह, शमशेर ¨सह, बेचू मौर्य, चंद्रभान राय, मुन्ना ¨सह सहित अन्य लोग थे।
चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार कमल संदेश यात्रा में काशी प्रांत के उपाध्यक्ष उदय प्रताप ¨सह पप्पू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बलुआ से चहनिया, मथेला, पपौरा, सकलडीहा पहुंचे। बरहनी प्रतिनिधि के अनुसार संदेश यात्रा विधायक के नेतृत्व में धीना मार्ग से अमड़ा मार्ग पहुंची। सैयदराजा जमानिया मार्ग से भदखरी, अवरैया पट्टी गुलाब होते बरहनी पहुंची। वहां से दीक्षतनगर होते सैयदराजा में सभा हुई।