मिनी महानगर में लगा रहा जाम, नगरवासी परेशान
मिनी महानगर में जाम लगने की समस्या से आखिर कब छुटकारा मिलेगा। सोमवार की सुबह दस बजे जीटीआर ब्रिज से लगायत नईसट्टी तक वाहनों की कतार लगी रही। लगभग दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। तीखी धूप में जाम में फंसे लोग बिलबिला गए। उधर साप्ताहिक बाजार लगने से और अधिक परेशानी हुई।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मिनी महानगर में जाम लगने का सिलसिला जारी है। सोमवार की सुबह दस बजे जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक वाहनों की कतार लगी रही। लगभग दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। तीखी धूप में जाम में फंसे लोग बिलबिला गए। साप्ताहिक बाजार लगने से और अधिक परेशानी हुई।
नगर में जाम की समस्या आम हो चुकी है। लोगों को कब जाम के झाम से दो चार होना पड़ेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। पिछले एक पखवारे से तो स्थिति एकदम दयनीय हो गई है। सोमवार को भी एक बार फिर से नगर जाम में जकड़ गया। जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक वाहनों की कतार लगी रही। चकिया तिराहे से सुभाष पार्क तक आने में लोगों मशक्कत करनी पड़ी। प्रचंड गर्मी में लोग जाम से बिलबिला गए। जाम लगने का मुख्य कारण नगर में कहीं भी स्थाई वाहन स्टैंड न होना है। चालक अपने वाहनों को जहां तहां खड़ा कर देते हैं। वाहनों के जीटी रोड के किनारे जहां तहां खड़े रहने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके अलावा ठेले खोमचे वालों से भी जाम लगता है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। नगरवासियों का कहना है कि जाम की समस्या से लोग आजिज आ चुके हैं। प्रशासन को समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप