अभिमन्यु सिंह बने दिव्यांग कमेटी के जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली): पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास कमेटी की बैठक रविवार को सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली परिसर में हुई। इसमें जिला दिव्यांग कमेटी का गठन किया गया। अभिमन्यु सिंह को जिलाध्यक्ष, अजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष, संतोष श्रीवास्तव को जिला महामंत्री, राजकुमार गुप्ता को जिला संगठन मंत्री, काशीनाथ उपाध्याय को जिला सचिव मनोनित किया गया। पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कृष्णा गुप्ता, राजेश्वरी सिंह, शंकर चौहान, संतोष रावत, सुरेंद्र यादव, डॉ. एसके शर्मा, त्रिलोकी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें