किसानों को स्वच्छता के बारे में किया प्रेरित
जासं, चंदौली : कृषि विभाग की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद
जासं, चंदौली : कृषि विभाग की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों व स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कृषि वैज्ञानिकों से स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।
कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने कहा पढ़ाई-लिखाई व खेती-बाड़ी के साथ ही सफाई भी जरूरी है। स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के अभियान को साकार करने में सभी को बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। केविके प्रभारी डा. एसपी सिंह ने कहा बच्चों को जीवन में आने वाली कठिनाइयों से कभी घबराना नहीं चाहिए। संघर्षो का सामना करते हुए एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डा. समीर पांडेय ने कहा राष्ट्रपिता की जयंती के अवसर पर स्वच्छता का संकल्प लेना चाहिए। गांधीजी के जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व था। उन्होंने जीवनपर्यत स्वच्छता की अलख जगाने का काम किया। अंत में किसानों को खेती-बाड़ी की समसामयिक जानकारी दी गई। डा. रितेश गंगवार, डा. दिनेश यादव, डा. सतीश यादव, अनिवनाश वर्मा, अमन यादव, मनीष आजाद, रामनरेश मौजूद थे।