विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी और चंदौली के आसमान में गरजेंगे वायुसेना के विमान, एयर शो के लिए तैयार हो रहा प्लान

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 04:26 PM (IST)

काशी और चंदौली के बीच गंगा नदी पर भारतीय वायुसेना अक्टूबर को एक भव्य एयर शो आयोजित करेगी। इस दौरान गंगा पर अद्भुत करतब दिखेगा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. वायुसेना का एयर शो 22, 23 और 25 अक्टूबर को।

  2. गंगा के ऊपर 100 से अधिक विमान दिखाएंगे करतब।

  3. सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां जोरों पर।

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली)। काशी और चंदौली के मध्य गंगा के लहरों के ऊपर आकाश में गरजेंगे वायुसेना के विमान। आकाश में 22, 23 और 25 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के विमान शौर्य और आश्चर्यचकित करने वाले करतब दिखाएंगे। प्रस्तावित एयर शो को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

आयोजन के दौरान गंगा के दोनों किनारों से बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम देखने पहुंचने की संभावना है। भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की रूप रेखा तैयार किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा, डीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा, वैभव बंगार, एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार समेत रामनगर और इधर चंदौली के दीनदयाल नगर के मुगलसराय थाने के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

C-247-1-VNS1711-472732

अधिकारियों ने दर्शकों के खड़े होने वाले स्थान, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार एयर शो प्रत्येक दिन 12 बजे से दो बजे के बीच करीब 90 मिनट तक चलेगा।

इस दौरान वायुसेना के विभिन्न प्रकार के 100 से अधिक विमान, हेलिकाप्टर आसमान में करतब दिखाएंगे इस बीच प्राइवेट ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गंगा के दोनों किनारों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था किए जा रहे हैं।

दर्शकों के लिए निर्धारित स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। वाहनों से पहुंचने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं।

वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्था समय से पूरा करने के निर्देश दिया।

एयर शो को लेकर गंगा के दोनों किनारों पर दर्शकों के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है।

यह भी पढ़ें- अब बारिश में नहीं डूबेगा जौनपुर रोड, 1.14 करोड़ की लागत से बनेगा नाला