विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बारिश में नहीं डूबेगा जौनपुर रोड, 1.14 करोड़ की लागत से बनेगा नाला

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:13 PM (IST)

जौनपुर में जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान के लिए 1.14 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण परियोजना को मंजूरी मिल गई है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जौनपुर रोड पर जलभराव रोकने को 1.14 करोड़ का नाला मंजूर।

  2. राज्य सेक्टर की सीवरेज योजना के तहत पहली किश्त जारी।

  3. व्यवस्थित जलनिकासी से स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। बारिश में जलभराव से जूझने वाले जौनपुर रोड के लोगों को अगली बारिश में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जलनिकासी की गंभीर समस्या के समाधान के लिए सोमवार को शासन ने एक करोड़ 14 लाख 89 हजार रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

राज्य सेक्टर के सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत पहली किश्त के 57 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। नाला निर्माण पूरा होने के बाद बारिश का पानी सड़क अथवा घरों के आसपास ठहरने के बजाय व्यवस्थित तरीके से बाहर निकल सकेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि प्रस्तावित नाला जौनपुर रोड की उत्तरी दिशा में राघव डायग्नोस्टिक सेंटर से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपवन के आगे स्थित नाले में जाकर जुड़ेगा। इससे जौनपुर रोड के अलावा आसपास के हिस्सों की जलनिकासी भी बेहतर होगी। बरसात में सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित होने की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जलनिकासी की समस्या बदलापुर की प्रमुख समस्याओं में रही है। स्टेशन रोड और शाहगंज रोड के साथ सुल्तानपुर रोड पर नाला निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। अब जौनपुर रोड पर नाला निर्माण से इस मार्ग के लोगों को भी जलभराव से राहत मिलेगी। नगर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। -सीमा सिंह, अध्यक्ष, नगर पंचायत।