विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में डबल मर्डर मामले में पचीस दिन बाद भी असलहा बरामद नहीं कर सकी पुलिस

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:26 PM (IST)

चंदौली में त्रिवेणी कंपनी के दो कर्मचारियों, सागर त्रिपाठी और सिद्धार्थ सिंह की नृशंस हत्या के 25 दिन बाद भी ...और पढ़ें

चंदौली डबल मर्डर 25 दिन बाद भी असलहा बरामद नहीं पुलिस पर सवाल।

चंदौली डबल मर्डर 25 दिन बाद भी असलहा बरामद नहीं पुलिस पर सवाल।

HighLights

  1. 25 दिन बाद भी हत्या में प्रयुक्त असलहा नहीं मिला।

  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई थी।

  3. सफेदपोशों के हस्तक्षेप से पुलिस जांच पर सवाल।

जागरण संवाददाता, चंदौली। त्रिवेणी कंपनी के कर्मचारी सागर त्रिपाठी निवासी कानपुर और सिद्धार्थ सिंह की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इसमें बेकसूर सागर त्रिपाठी का बदमाशों ने गोली मारने के बाद गला तक रेत दिया था। मामले में सफेदपोशों का हस्तक्षेप होने से पुलिस बैकफुट हो गई।

पुलिस अधिकारी तक इस घटना को लेकर कन्नी काटने लगे हैं। नाटकीय ढंग से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन 25 दिन बाद भी असलहा बरामद नहीं किया जा सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस अवैध असलहा तक नहीं पहुंच पा रही है।

धीना थाना क्षेत्र में नहर के किनारे 22 अक्टूबर को सिद्धार्थ सिंह मूल निवासी बरहपुर, नंदगंज, गाजीपुर (वर्तमान पता-जेके कालोनी, जाजमऊ, कानपुर) और सागर त्रिपाठी निवासी यशोदा नगर, थाना नौबस्ता, कानपुर का शव मिला था। अपराधियों ने दोनों की नृशंस हत्या कर बोरे में भरकर नहर के किनारे फेंक दिया था।

इस मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो और आरोपित सूर्यप्रकाश सिंह और विकास सिंह निवासी मेढ़वा को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि उसका भाई रवि सिंह तथा गोलू सिंह बिहार में योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार कर जेल में हैं।

बताया जा रहा है कि सफेदपोशों के इशारे पर ही योजनाबद्ध तरीके से आरोपितों को हाजिर कराया गया। इसके पहले सुनियोजित तरीके से वीडियो भी बनाकर प्रचलित करा दिया। यही कारण है कि पुलिस आरोपितों को आसान तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तो पुलिस के अधिकारी इस नृशंस हत्या कांड को लेकर कन्नी काटने लगे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।