Move to Jagran APP

पर्यावरण की संवृद्धि में वृक्षों का अहम योगदान

पर्यावरण में आ रहे असामान्य परिवर्तन को रोकने में वृक्षों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। तेजी से बढ़ती आबादी व भौतिकता की चाह में सबसे ज्यादा कहर पर्यावरण पर ही डाला है। यह बातें

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:05 AM (IST)
पर्यावरण की संवृद्धि में वृक्षों का अहम योगदान

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : पर्यावरण में आ रहे असामान्य परिवर्तन को रोकने में वृक्षों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। तेजी से बढ़ती आबादी व भौतिकता की चाह में सबसे ज्यादा कहर पर्यावरण पर ही डाला है। यह बातें समाजसेवी परशुराम सिंह ने कही। वे शनिवार को राजपथ रेंज द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधारोपण करने के दौरान बोल रहे थे। कहा कि पर्यावरण को जब तक सम्वृद्ध करना बेहद जरूरी है। पौधशाला परिसर में पांच दर्जन फलदार, छायादार औषधीय पौधे रोपित किए गए। पूर्व विधायक राजेश बहेलिया, वन क्षेत्राधिकारी राजपथ तारा शंकर सिंह यादव, उपेन्द्र बहादुर सिंह अभिषेक बहेलिया आदि लोग मौजूद थे। संचालन उप वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय ने किया।

loksabha election banner

शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित स्वयं सेवी संगठन मातृभूमि सेवा ट्रस्ट एवं आरके नेत्रालय की ओर से आयोजित Xह्नह्वश्रह्ल;एक पेड़ एक जिन्दगी Xह्नह्वश्रह्ल;अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रजातियों के 201 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का कार्य विलासपुर, मसोई माइनर पर डुमरी गांव तक किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक संजय सिंह ने कहा कि पौधारोपण के साथ इनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। संस्था का प्रयास होगा कि रोपित पौधों को सुरक्षित भी किया जाय। शीघ्र ही ट्री गार्ड लगाया जाएगा। रणवीर सिंह, राजकुमार, सुबाष विश्वकर्मा, सुमंत मौर्य, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, संदीप प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.