Move to Jagran APP

पुरूष बाहर होंगे तो महिलाओं को मनरेगा में मिलेगा रोजगार

पुरूष सदस्य रोजी-रोजगार की तलाश में बाहर होंगे तो महिलाओं को मनरेगा के तहत रोजगार दिलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 03:28 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 03:28 PM (IST)
पुरूष बाहर होंगे तो महिलाओं को मनरेगा में मिलेगा रोजगार
पुरूष बाहर होंगे तो महिलाओं को मनरेगा में मिलेगा रोजगार

जागरण संवाददाता, चंदौली : पुरूष सदस्य रोजी-रोजगार की तलाश में बाहर होंगे तो महिलाओं को मनरेगा के तहत रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। घर-घर जाकर मनरेगा में काम करने की इच्छुक महिलाओं की सूची बनाई जाएगी। वहीं डिमांड के अनुसार विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। शासन का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति बेरोजगार न बैठे। यदि महिलाएं काम करना चाहें तो उन्हें भी मनरेगा से जोड़कर 90 दिन काम दिलाया जाए। इसके लिए विभिन्न विभागों की मदद भी ली जाएगी। उन विभागों के काम भी मनरेगा के जरिए कराए जाएंगे। प्रत्येक में अधिकतम 15 निर्धन परिवारों को रोजगार से जोड़ने की शासन की योजना है। उन्हें 90 से 100 दिन का काम दिलाया जाएगा। शासन मनरेगा को खड़ंजा और मिट्टी भराई के काम से निकालकर गांवों के असल विकास में कारगर बनाना चाहता है। इसी उद्देश्य से मनरेगा के तहत रोजगार सृजन बढ़ाया जा रहा। विभिन्न विभागों को काम भी जोड़े जा रहे हैं। मसलन, पीडब्ल्यूडी, सिचाई, वन, उद्यान समेत अन्य विभागों के काम भी मनरेगा से कराने की योजना है। इस पर अमल भी शुरू हो गया है। विशेष अभियान के दौरान पौधारोपण के लिए मनरेगा से गड्ढों की खोदाई कराई गई। इसके अलावा मार्गों की पटरियों की मरम्मत व मिट्टी भराई का काम भी हुआ। अब ग्राम पंचायतों में होने वाले अन्य कार्यों से भी मनरेगा को जोड़ा जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाशे जाएंगे। सरकार आधी आबादी पर मेहरबान है। इसलिए उन्हें रोजगार दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है।

loksabha election banner

कोरोना काल में कारगर रही योजना

कोरोना में नौकरी गंवाकर महानगरों से गांवों में पहुंचे कामगारों की रोजी-रोटी के लिए मनरेगा योजना काफी कारगर रही। जिले में लगभग आठ हजार अकुशल कामगारों को मनरेगा के तहत काम दिलाया गया। उनका जाब कार्ड बनवाकर ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले तमाम विकास कार्यों में लगाया गया। उनके खाते में मनरेगा मजदूरी भेजी गई। इससे बेरोजगारों को काफी सहूलियत हुई।

' मनरेगा के तहत रोजगार के नए अवसर तलाशे जा रहे हैं। महिलाओं को काम दिलाने पर जोर है। निर्धन परिवारों को 90 से 100 दिन तक काम दिलाया जाएगा। पारदर्शिता के लिए लगातार मानीटरिग की जा रही है।

धर्मजीत सिंह, उपायुक्त मनरेगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.