चंदौली के जिलाधिकारी बने शैलेश कुमार, पूर्व में भदोही जिले में थी तैनाती
शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे भदोही के जिलाधिकारी और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

चंदौली को मिले नए जिलाधिकारी शैलेश कुमार, भदोही में भी दे चुके हैं सेवाएं।
HighLights
शैलेश कुमार चंदौली के नए जिलाधिकारी बने।
पहले भदोही में जिलाधिकारी पद पर तैनात थे।
2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं शैलेश कुमार।
जागरण संवाददाता, चंदौली। आइएएस शैलेश कुमार जिले के नए जिलाधिकारी बनाए गए है। इससे पहले शैलेश कुमार भदोही में जिलाधिकारी पद पर तैनात थे।
वहीं पूर्व में वह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्याक्ष पद पर भी तैनात रह चुके हैं। जिलाधिकारी के रूप में भदोही उनका पहला जिला था। 2016 बैच के आइएएस शैलेश कुमार मूलरूप से हरदोई के मल्लावा रहने वाले हैं। वह इसके पहले सीडीओ झांसी भी रह चुके हैं।