पूर्वाचल राज्य के लिए भूख हड़ताल
पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन को लेकर पूर्वांचल जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक परिसर में दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू किया।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन को लेकर पूर्वांचल जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक परिसर में दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू किया। जनमोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य स्वरूपानंद तिवारी ने माल्यार्पण कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पटेल पूर्वांचली को पूर्वांचल के समग्र विकास व नव निर्माण के संकल्प के साथ भूख हड़ताल पर बैठाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पटेल पूर्वांचली ने कहा कि अलग राज्य का गठन हुए बगैर पूर्वांचल का विकास संभव नहीं है। यह भूख हड़ताल सरकार के लिए संकेत है कि अब ज्यादा दिनों तक राज्य के मुद्दे को दबाया नहीं जा सकता। वह दिन दूर नहीं जब पूरा पूर्वांचल पृथक राज्य के लिए सड़कों पर उतर पड़ेगा। पूर्वांचल की जनता को प्रधानमंत्री मोदी से काफी उम्मीदें हैं। दो वर्ष पूर्व 19 सितंबर को दो दर्जन साथियों के साथ पीडीडीयू के सुभाष पार्क में पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा का गठन किया गया था। आज जनमोर्चा के कार्यकर्ता पूरे पूर्वांचल में गोष्ठियां, जन संवाद और बैठकें आयोजित कर स्थापना दिवस मना रहे हैं। प्रांतीय महासचिव डीएस खरवार ने कहा कि प्रदेश में राज करने वाली सरकारों की अनदेखी की वजह से ही पूर्वांचल 71 वर्षों से बदहाल पड़ा हुआ है। यहां का कोई शहर नोएडा ,सै़फई गाजियाबाद व कानपुर नहीं बन पाया। प्रभारी व प्रांतीय महासचिव रामकुमार भारती ने बताया कि यह भूख हड़ताल दो दिन तक चलेगी। भूख हड़ताल के प्रथम दिन वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गुरुवार की शाम को तीन बजे बुद्धि-शुद्धि हवन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन के लोगों को सौंपकर भूख हड़ताल का समापन किया जाएगा। आलोक ¨सह, उदय कुमार राय, गोरख यादव, सोहन भारती, ¨रकू तिवारी, सुरेश प्रसाद ध्रुव, राम आशीष यादव, ¨शटू विश्वकर्मा, रामकरन राम, सीताराम राजभर व प्रभात श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।