नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने मुख्यालय पर मानव ऋंखला बनाई। इस दौरान बैनर स्लोगन व नारेबाजी कर सीएए के बाबत जागरूक किया। आमजन से सीएए के समर्थन की अपील की गई।
जागरण संवाददाता, चंदौली : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने मुख्यालय पर मानव श्रृंखला बनाई। बैनर, स्लोगन व नारेबाजी कर सीएए के बाबत जागरूक किया। आमजन से सीएए के समर्थन की अपील की गई।
मुगलसराय विधायक साधना सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने मुख्यालय स्थित संसदीय कार्यालय से सदर कचहरी तक मानव श्रृंखला बनाई। स्कूली बच्चे अपने गले में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां लटकाए हुए थे। विधायक ने कहा नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय को क्षति नहीं पहुंचेगी। सरकार ने शरणार्थियों की मदद के लिए कानून लागू किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा, विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को बहकावे में नहीं आना चाहिए। भारतीयों के लिए राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानना चाहिए। कहा, विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर कानून के बाबत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देंगे। साथ ही उनके भ्रम को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, अनिल तिवारी, अभिमन्यु सिंह, उदय प्रताप सिंह पप्पू, अखिल सिंह, आशुतोष सिंह, सौरभ चंद्रा, आशीष रघुवंशी, ऋषि चौहान, अशोक सोनकर मौजूद थे।