Move to Jagran APP

हिन्दुस्तान सभी धर्मों व जातियों का संगठित स्वरूप

कस्बा स्थित सघन तिराहे पर मंगलवार को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 06:22 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 06:22 PM (IST)
हिन्दुस्तान सभी धर्मों व जातियों का संगठित स्वरूप

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : कस्बा स्थित सघन तिराहे पर मंगलवार को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने शहीदों की कुर्बानी को याद किया। जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया।

loksabha election banner

वीर अब्दुल हमीद की पुत्री नजीमुन निशा ने कहा हिन्दुस्तान सभी धर्मों व जातियों का संगठित स्वरूप है। जहां सर्व-धर्म के लोग लोकतंत्र की खुली हवा में सांस लेते हैं। भारत से बड़ा सहिष्णु और कोई देश नहीं है। राष्ट्र के नाम पर सियासत छोड़ हमें इसके विकास पर ध्यान देना चाहिए। विजेता की पुत्री को सम्मानित किया गया। सकलडीहा विधायक प्रभुनायरायण ¨सह यादव व जदयू विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा देश की आजादी में सभी धर्म के लोगों का योगदान रहा है। कार्यक्रम आयोजक हाजी जोखू सिद्दीकी ने कहा हम सभी को वीर अब्दुल हमीद के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाना होगा। सौ से अधिक जरूरतमंदों को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संजीव ¨सह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ¨सह मुन्ना, रविन्द्र प्रताप ¨सह, धर्मेन्द्र ¨सह, नंद कुमार शर्मा, जेपी रावत, सेचन ¨सह यादव, निसार सिद्दीकी, रौशन सिद्दीकी, नफीस अहमद, एजा•ा आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.