जीटीआर ब्रिज का फुटपाथ चौड़ा होने से मिलेगी राहत
जीटीआर ब्रिज के किनारे की पटरी पर मिट्टी गिराकर फुटपाथ को चौड़ा किया जा रहा है। फुटपाथ के ईंट गायब होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस मार्ग नगर का प्रमुख मार्ग है। फुटपाथ के चौड़ा हो जाने के बाद वाहन सवारों को राहत होगी। वहीं दुर्घटना होने की संभावना कम रहेगी।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जीटीआर ब्रिज के किनारे की पटरी पर मिट्टी गिराकर फुटपाथ को चौड़ा किया जा रहा। फुटपाथ की ईंटें गायब होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यस मार्ग नगर का प्रमुख मार्ग है। फुटपाथ के चौड़ा हो जाने के बाद वाहन सवारों को राहत होगी। वहीं दुर्घटना होने की संभावना कम रहेगी।
दरअसल लोगों के आवागमन के लिए जीटीआर ब्रिज बनाया गया है। इसके दोनों किनारों पर पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए ईंट बिछाकर पटरी बनाई गई थी। पहले जीटीआर ब्रिज के उत्तरी पटरी के नीचे मलिन बस्ती थी। प्रशासन ने बस्ती को हटवाकर वाहन स्टैंड बना दिया। ब्रिज के किनारे बिछाई गईं ईंटों का कहीं पता ही नहीं चल रहा था। आलम यह था कि जीटीआर ब्रिज के ऊपर से अगर लोगों को नीचे आना है तो काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। स्थिति यह है कि जगह जगह ऊबड़ खाबड़ रास्ते बन गए थे। अगर बारिश हो जाती है तो स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी। इस समय पटरी पर मिट्टी गिराई जा रही है। पटरी बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। वहीं वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।