ट्रेनों में छूटे यात्रियों के बैग जीआरपी ने सौंपे
यात्रियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली जीआरपी की तारीफ एक बार फिर से हुई। गुरुवार को दो ट्रेनों में छूट दो यात्रियों के बैगों को जीआरपी के जवानों ने सक्रियता से खोजा। जवानों ने यात्रियों को उनका बैग वापस किया। उधर यात्री भी बैग पाकर खुश नजर आएं और जीआरपी की सराहना की।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : यात्रियों की सेवा को तत्पर रहने वाली जीआरपी जवानों ने गुरुवार को दो ट्रेनों में छूटे दो यात्रियों के बैगों को खोज निकाला। जवानों ने यात्रियों को उनका बैग वापस किया। उधर यात्री भी बैग पाकर खुश नजर आएं और जीआरपी की सराहना की। प्रयागराज निवासी देवेश शुक्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। उनका एक बैग ट्रेन में ही छूट गया। उन्होंने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जवानों ने तत्काल ट्रेन से बैग को खोजा और यात्री को वापस किया। वहीं कालका मेल में जीआरपी कर्मी रामविलास को एक लावारिस ट्राली बैग मिला। बैग से मिले कागजात के आधार पर स्वामी की खोज की गई तो पता चला कि बैग कानपुर निवासी जीशान अख्तर का है। कर्मियों ने उन्हें भी बैग वापस किया।