गांव-गांव पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां
सैयदराजा नगर के नेशनल इंटर कॉलेज मे अपराहन भाजपा के कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली निकालने के लिए एकत्रित हुए जहां लगभग 1:00 बजे क्षेत्रीय विधायक सुशील ¨सह बाइक से नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचे और वहां सभा को संबोधित करते हुए
जासं, चंदौली : सैयदराजा नगर के नेशनल इंटर कालेज में शनिवार को दोपहर एक बजे विधायक सुशील ¨सह की बाइक रैली पहुंची। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी। शाम को चार बजे सांसद महेंद्र नाथ पांडे, विधायक साधना ¨सह, मंत्री अनिल राजभर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाते हुए कालेज परिसर में पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाएं। ताकि 2019 पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल सके। शाहीद स्मारक पहुंच सांसद, विधायक व मंत्री ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां से कमल संदेश पंडित दीनदयाल नगर की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल , सहसंयोजक महेंद्र ¨सह, गुड्डू गुप्ता राजेश ¨सह, शशिशंकर ¨सह, विनोद राय, नामवर प्रसाद, भगवती चरण वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल हुए।