Move to Jagran APP

गाय के गोबर से लेपन कर की गोवर्धन पूजा

क्षेत्र के बसारिकपुर पोखरे पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा हुई। इस दौरान नारायण महायज्ञ, संत सम्मेलन के अलावा गोवर्धन यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन हुआ। सिद्धनाथ काशीदास बाबा की निगरानी में पूजा पूरे विधि-विधान से हुई। श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। वनेगुरा गांव में मैनी कुटी से श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी निकाली गई, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बसारिकपुर पोखरे पर पहुंचकर पूजनोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:21 PM (IST)
गाय के गोबर से लेपन कर की गोवर्धन पूजा
गाय के गोबर से लेपन कर की गोवर्धन पूजा

जासं, चंदौली : क्षेत्र के बसारिकपुर पोखरे पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा हुई। नारायण महायज्ञ, संत सम्मेलन के अलावा गोवर्धन यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन हुआ। सिद्धनाथ काशीदास बाबा की निगरानी में पूजा पूरे विधि-विधान से हुई। श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। नेगुरा गांव में मैनी कुटी से श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी निकाली गई, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बसारिकपुर पोखरे पर पहुंचकर पूजनोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई।

loksabha election banner

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण ¨सह यादव ने कहा गोवर्धन पूजा मानव के लिए मंगलकारी व कल्याणकारी है। यह भगवान कृष्ण की लीलाओं का महत्वपूर्ण अंश है, जिसे लोग इस पावन दिन को पूजनोत्सव के रूप में मनाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण कर्मयोगी थे और उन्होंने कर्म को प्रधान बताया। सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज ¨सह काका ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा समाज के हित के लिए उपदेश देने का काम किया। सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा गोवर्धन पूजा समाज की भलाई के लिए किया जाता है। विधायक बब्बन ¨सह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हरिद्वार यादव, रामकेश यादव, रमेश यादव, मुकेश यादव, रामाश्रय यादव, गंगा राम यादव, बनवारी, रामअवतार, शंकर, डा. संजय आदि उपस्थित थे। संचालन जवाहर लाल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.