विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार में बढ़ी रौनक, क्या हैं Gold- Silver के ताजा रेट

Published: Sun, 22 Nov 2026 04:30 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी से पीडीडीयू नगर के सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है, जिससे लग्न की खरीदारी का बिगड़ा बजट संभलने की उम्मीद है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. सोने-चांदी के दाम घटने से लग्न की खरीदारी में तेजी।

  2. पीडीडीयू नगर में 24 कैरेट सोना ₹1,23,050 प्रति दस ग्राम।

  3. ग्राहकों की खरीद क्षमता बढ़ी, बाजार में मांग निकलने की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी ने लग्न की खरीदारी का बिगड़ा बजट संभालने की उम्मीद जगा दी है। महंगे भाव के चलते अब तक शादी-विवाह के लिए आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को अपने बजट में कटौती करनी पड़ रही थी।

कई ग्राहक दुकानों पर पहुंचकर भाव पूछने के बाद खरीदारी टाल रहे थे तो कुछ जरूरत के मुताबिक ही गहने बनवा रहे थे। अब कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों की खरीद क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। पीडीडीयू नगर के सराफा बाजार में रविवार, 22 नवंबर को रेट बोर्ड पर 24 कैरेट सोने का भाव 12,305 रुपये प्रति ग्राम यानी 1,23,050 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया।

सोना का ताजा रेट

वहीं 22 कैरेट सोना 11,280 रुपये प्रति ग्राम यानी 1,12,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 9,229 रुपये प्रति ग्राम यानी 92,290 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। चांदी के भाव में भी नरमी देखने को मिली।

चांदी की ज्वेलरी 150 रुपये प्रति ग्राम यानी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो और 999 शुद्धता वाली चांदी 152 रुपये प्रति ग्राम यानी 1.52 लाख रुपये प्रति किलो रही। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों की निगाहें अब बाजार के रुख पर टिकी हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि भाव में स्थिरता बनी रही तो लग्न की खरीदारी में तेजी आएगी।

बाजार में कुछ दुकानदार चीन निर्मित पाउडर मिलाकर शून्य से पांच प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज का प्रलोभन देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे थे। अब ग्राहकों को इसकी सच्चाई का पता चलने लगा है। आभूषण खरीदते समय केवल कम मेकिंग चार्ज या सस्ते भाव के लालच में नहीं आना चाहिए। ग्राहकों को अपनी विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदारी करनी चाहिए। लग्न के समय सोने-चांदी के भाव में आई कमी से ग्राहकों की खरीद क्षमता बढ़ी है। इससे बाजार में मांग निकलने की उम्मीद है। -मंजीत सिंह, निदेशक, रत्नदीप ज्वेलर्स, पीडीडीयू नगर।


सोने की कीमतें बढ़ने से शादी के लिए आभूषण खरीदने का बजट काफी प्रभावित हो रहा था। अब भाव में नरमी आने से राहत मिली है। उम्मीद है कि कीमतें इसी स्तर पर बनी रहेंगी, जिससे जरूरत के मुताबिक गहनों की खरीदारी कर सकेंगे। -किरण शर्मा, पीडीडीयू नगर।


शादी-विवाह में सोने के आभूषणों की खरीदारी जरूरी होती है। लगातार बढ़ते भाव के कारण खरीदारी टालनी पड़ रही थी। अब कीमतों में कमी आने से बजट में गहने खरीदने की उम्मीद बढ़ी है। चांदी के भाव में नरमी से भी ग्राहकों को राहत मिलेगी। -गीता सिंह, वाराणसी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।