क्रिसमस की धूम, बाल यीशु के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
ईसाई धर्मावलंबियों का महापर्व क्रिसमस मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। यूरोपियन कालोनी स्थित क्राइस्ट द ¨कग चर्च में बाल यीशु के दर्शन को श्रलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली): ईसाई धर्मावलंबियों का महापर्व क्रिसमस मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। यूरोपियन कालोनी स्थित क्राइस्ट द ¨कग चर्च में बाल यीशु के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यूं तो सोमवार की रात मिस्सा प्रार्थना के साथ पर्व की शुरुआत हो गई। लेकिन चरनी में यीशु को निहारने लोग चर्च को कूच किए।
यूरोपियन कालोनी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई थी। यहां सुबह से ही मेले जैसा ²श्य रहा। क्रिसमस पर चर्च मे नोवेल प्रार्थना, उपदेश, बीमारों के लिए चंगाई प्रार्थना, पुर्नमिलन संस्कार के साथ भजन कीर्तन दिन भर चलता रहा। ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार प्रभु यीशु के भजन बज रहे थे। लगभग सभी धर्मों के लोग चर्च में झांकी देखने पहुंचे। वहां लोगों को चर्च के पादरी आशीर्वाद भी दे रहे थे। चर्च में प्रभु यीशु से जुड़ी सामग्री को स्टाल सजाए गए थे। लोगों ने चित्र, ¨रग, पुस्तक व अन्य सामानों को खरीदा। फादर विपिन सीजे ने बताया की बाल यीशु के तीर्थ स्थल का काफी महत्व है। क्रिसमस का त्योहार सबको प्रेम करने का संदेश देता है। कैलाशपुरी स्थित स्वागत इलेक्ट्रानिक्स की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेंटा क्लाज द्वारा बच्चों में विभिन्न उपहारों का वितरण किया गया। इस मौके पर अजय सचदेवा आदि उपस्थित थे।