Move to Jagran APP

एकता व अखंडता बनाए रखने में ¨हदी सबसे महत्वपूर्ण

¨हदी हमारी राजभाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्र का गौरव ही है। ¨हदी भारतीय संस्कृति की परिचायक होने के साथ-साथ भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में ¨हदी को महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:22 PM (IST)
एकता व अखंडता बनाए रखने में ¨हदी सबसे महत्वपूर्ण
एकता व अखंडता बनाए रखने में ¨हदी सबसे महत्वपूर्ण

ेजागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली): ¨हदी राजभाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्र का गौरव ही है। ¨हदी भारतीय संस्कृति की परिचायक होने के साथ-साथ भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में ¨हदी के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

loksabha election banner

उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंडल सभा कक्ष प्रांगण में शुक्रवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित बैठक में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने कही। अपर मंडल रेल प्रबंधक व समिति के उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा वास्तविकता से ¨हदी में काम करने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि भाषा को सरल और सहज रूप में लिखा जाए जो आसानी से समझी जा सके और अपनाई जा सके। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने कहा राजभाषा ही शासन और जनता के बीच आपसी संपर्क के रूप में कार्य करती है।

बैठक के दौरान निर्धारित मानक कार्य सूची के अनुरूप चर्चा की गई वह ¨हदी के प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वीके दुबे, मंडल वित्त प्रबंधक प्रभारी गणिनाथ झा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी केएन ¨सह यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कचस्टा प्रशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर कवि ओपी ¨सह यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर समाडि श्रवण कुमार सहित आदि उपस्थित थे। संचालन व धन्यवाद वरिष्ठ मंडल राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने किया।

विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रांगण में ¨हदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन, वाद-विवाद, ¨हदी टंकण समेत आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रतियोगिता में सर्वोत्तकृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभम यादव, संध्या पटेल व अंकिता यादव को सम्मानित किया गया। कहा हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित करना है। हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना है।

जन जन की भाषा हिन्दी

जासं,सकलडीहा(चंदौली): हिन्दी दिवस पर सकलडीहा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से गोष्ठी का आयेाजन किया गया। इसमें प्रबुद्धजन और शिक्षकों ने हिन्दी की महत्ता पर विचार प्रकट किया।

प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ¨सह ने कहा हिन्दी भाषा विश्व की प्राचीनतम भाषा है। यह भारत की जनभाषा है। डा. प्रमोद पांडेय ने कहा हिन्दी सरल और लोकप्रिय भाषा है। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डा. शमीम राईन

ने हिन्दी दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा अल्पना पांडेय को सम्मानित किया। इस मौके पर डा. शिवसहाय ¨सह यादव,डा. विजेन्द्र ¨सह डा. राजेश ¨सह यादव, डा. पवन ओझा डा. इन्द्रजीत ¨सह, अजय यादव, डा. विकास जायसवाल सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

¨हदी का करें उपयोग, दें बढ़ावा

जासं, चकिया (चंदौली): ¨हदी दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ¨हदी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने पर बल दिया। बार एसोसिएशन सहित विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठी आयोजित की गई। शहाबगंज में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठेकहा परिसर में ¨हदी दिवस आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाध्यापक अच्युतानंद तिवारी, अजय ¨सह, आनंद राय, अनुपमा शर्मा, सरिता देवी, सूर्य प्रकाश् आदि शिक्षक उपस्थित थे।

बबुरी प्रतिनिधि के अनुसार-¨वध्य वैली पब्लिक स्कूल में ¨हदी दिवस में वाद विवाद व काव्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में रेड हाउस, जबकि काव्य प्रतियोगिता में एलओ हाउस के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलराज पांडेय, मानवेन्द्र ¨सह, पुनीता दुबे आदि उपस्थि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.