Move to Jagran APP

पदयात्रा के माध्यम से गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गांधी स्मृति 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पदयात्रा के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशध्यक्ष दर्शना ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 12:08 AM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 12:08 AM (IST)
पदयात्रा के माध्यम से गिनाई सरकार की उपलब्धियां
पदयात्रा के माध्यम से गिनाई सरकार की उपलब्धियां

पड़ाव (चंदौली): गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पदयात्रा के क्रम में मंगलवार को पड़ाव एवं शहाबगंज में भाजपा के लोगों ने पदयात्रा की। गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

loksabha election banner

पड़ाव इलाके में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। केंद्र व राज्य सरकार की गरीबों, किसानों, बेरोजगारों, नौजवानों व ग्रामीणों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। सरकार के कामकाज से संबंधी पर्चियों को वितरण किया गया। पदयात्रा सैदपुर, भुजउआ, धोबिया के पुरा व पुरैनी सहित कई गांवों में पहुंची। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला देवी, जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता, ज्योति जायसवाल, किरण शर्मा, रीना तिवारी, लालमनी देवी, संतोष जायसवाल, अजय यादव, आशीष पटेल, कैलाश चौहान, इत्यादि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

शहाबगंज संवाददाता के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेमरा गांव से मंगलवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का समापन सेमरा बस स्टैंड पर हुआ। विजय शंकर तिवारी, अजय पाण्डेय, शारदा मौर्य, सुरेश साहनी, दल¨सगार, सत्यनारायण यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.