Move to Jagran APP

कल से फर्राटा भरेंगी 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आठ मा

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:09 PM (IST)
कल से फर्राटा भरेंगी 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
कल से फर्राटा भरेंगी 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आठ मार्च से 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है। ईसीआर के विभिन्न रेल खंडों से अगली सूचना तक ट्रेनें चलती रहेंगी। प्रतिदिन पटना जंक्शन से गया के लिए तीन जोड़ी, जसीडीह, बरौनी, इसलामपुर के मध्य एक-एक जोड़ी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी, राजगीर से फतुहा एवं दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी एवं समस्तीपुर से सहरसा, सोनपुर से छपरा और दानापुर से रघुनाथपुर के लिए एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू स्पेशल पीडीडीयू जंक्शन से 8.15 बजे खुलकर 16.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वही पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू स्पेशल पटना जंक्शन से प्रतिदिन 12.35 बजे खुलकर 20.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। बक्सर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू स्पेशल बक्सर से 4.30 बजे खुलकर 7.45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल पीडीडीयू जंक्शन से 20.45 बजे खुलकर 23.40 बजे बक्सर पहुंचेगी। राजगीर-फतुहा मेमू स्पेशल राजगीर से 6.30 बजे खुलकर 9.40 बजे फतुहा और फतुहा-राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल फतुहा से 17.20 बजे खुलकर 20.20 बजे राजगीर पहुंचेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.