Move to Jagran APP

एसपी से मिले पूर्व सांसद, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन हो रही हिसक घटनाओं से आमजन सहमा हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं का खुलेआम उत्पीड़न हो रहा है। वे बुधवार को पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल से कैंप कार्यालय में मिलने पहुंचे थे। आरोप लगाया कि जनपद में आए दिन हत्या लूट दुष्कर्म अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके पुलिस कानून व्यवस्था सु²ढ़ क

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 07:02 PM (IST)
एसपी से मिले पूर्व सांसद, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
एसपी से मिले पूर्व सांसद, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

जासं, चंदौली : समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन हो रही हिसक घटनाओं से आमजन सहमा हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं का खुलेआम उत्पीड़न हो रहा है। वे बुधवार को पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल से कैंप कार्यालय में मिलने पहुंचे थे।

loksabha election banner

आरोप लगाया कि जनपद में आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके पुलिस कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने में नाकाम साबित हो रही है। कहा कि हाल ही में बरहनी के अदसड़, महुंजी, करी, अमड़ा, एवती आदि गांवों में हुई घटनाओं ने आमजन को दहशत में डाल दिया है। पुलिस कानून का राज स्थापित करने में असफल साबित हो रही है। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। पार्टी पुलिस के इस कृत्य की निदा करती है। चेताया कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा मनोज हत्याकांड में विवेचना मीरजापुर पुलिस को दे दी गई। यह कहीं से भी उचित नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस कानून व्यवस्था स्थापित करने में असफल है। एसपी ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.