Move to Jagran APP

महिला सम्मान समारोह में भाजपा पर बरसे पूर्व मंत्री

एनआरसी और सीएए के मुद्दे को लेकर भाजपा देश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है। सारे विकास कार्य ठप हैं और सरकार धर्म-जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। यह बातें डिघवट गांव में न्याय पंचायत स्तर पर गरीब महिला सम्मान समारोह में मंगलवार को सपा के पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने कही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 01:26 AM (IST)
महिला सम्मान समारोह में भाजपा पर बरसे पूर्व मंत्री
महिला सम्मान समारोह में भाजपा पर बरसे पूर्व मंत्री

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : एनआरसी व सीएए के मुद्दे को लेकर भाजपा देश की जनता को गुमराह कर रही है। विकास कार्य ठप हैं और सरकार धर्म-जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। उक्त बातें डिघवट गांव में न्याय पंचायत स्तर पर गरीब महिला सम्मान समारोह में मंगलवार को सपा के पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने कही। कहा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंहगाई चरम सीमा पर है।

loksabha election banner

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा नागरिकता कानून के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। धान के कटोरे में किसानों की समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं, लेकिन उनका निदान नहीं किया जा रहा है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों की अनदेखी की जा रही है। नहरों के टेल के समीप के किसान पानी को परेशान हैं। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डबलू ने कहा प्रदेश सरकार गरीबों का भला नहीं चाहती। ठंड से मर रहे गरीबों को सरकार कंबल तक मुहैया नहीं करा पा रही है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, महेंद्र राजभर, जमुना विश्वकर्मा, रामनरायन राजभर, बनारसी यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.