मंडल से हो रही खाद्यान्न की आपूर्ति
मंडल से हो रही खाद्यान्नों की आपूर्ति
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 10:35 PM (IST)
पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में मालगाड़ियों का परिचालन कर विभिन्न क्षेत्रों में खाद्यान्न की आपूर्ति का क्रम जारी है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों से चावल, गेहूं, सीमेंट आदि की लोडिग/अनलोडिग का कार्य किया जा रहा। सोमवार को मंडल के भभुआ रोड स्टेशन गुड्स शेड में आपूर्ति के लिए चावल की लोडिग का कार्य किया गया। मंडल के सासाराम गुड्स शेड में श्रमिकों द्वारा गेहूं की अनलोडिग की गई। विदित हो कि कोरोना की वजह से ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई है। लोगों तक आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए मालगाड़ी का परिचालन किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें