विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले चंदौली के विनायक स्वीट हाउस में मि‍ली गंदगी, खाद्य विभाग ने छापेमारी कर लाइसेंस निलंबित क‍िया

By Vivek Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 06:01 PM (IST)

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पीडीडीयू नगर में विनायक ...और पढ़ें

दीपावली से पहले चंदौली में विनायक स्वीट हाउस का लाइसेंस निलंबित, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।

दीपावली से पहले चंदौली में विनायक स्वीट हाउस का लाइसेंस निलंबित, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।

HighLights

  1. पीडीडीयू नगर के विनायक स्वीट हाउस का लाइसेंस निलंबित।

  2. अत्यधिक गंदगी मिलने पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई।

  3. चहनिया के आर्य स्वीट हाउस से बर्फी-चाट के नमूने संकलित।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को चहनिया और पीडीडीयू नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कैलाशपुरी स्थित विनायक स्वीट हाउस की निर्माण इकाई में अत्यधिक गंदगी मिलने पर विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

वहीं, चहनिया के आर्य स्वीट हाउस से बर्फी और चाट के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने चहनिया कस्बे में आर्य स्वीट हाउस का औचक निरीक्षण किया। यहां से बर्फी और चाट के नमूने संकलित किए गए।

इन्हें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने मिठाई निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। संचालक को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। उधर राज्य सचल दल की अंतर्जनपदीय टीम ने पीडीडीयू नगर में अभियान चलाया। कैलाशपुरी स्थित विनायक स्वीट हाउस की निर्माण इकाई की जांच में अत्यधिक गंदगी मिली

। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए टीम ने लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की। सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा अन्य दुकानों का निरीक्षण कर कमियां मिलने पर संचालकों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट और स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संकलित नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव और अरविंद कुमार शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।